अवैध शराब बेचते महिला और युवक गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। बीते 30 अप्रैल की शाम साइबर सेल और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना पूंजीपथरा अंतर्गत चंद्रहासिनी प्लांट के सामने झुग्गी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई

                              पुलिस ने मौके पर आरोपी विधीभूषण नंदे उर्फ विक्की पिता सुभेन्द्र नंदे उम्र 34 वर्ष साकिन ग्राम देलारी थाना पूंजीपथरा के कब्जे से 41 पाव अंग्रेजी गोवा शराब एवं 200 पन्नी पाउच महुआ शराब कुल 40 लीटर जप्त किया है। वहीं ग्राम गेरवानी में चंदा यादव नाम की महिला द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय की सूचना पर रेड कर आरोपिया चंदा यादव पति बोदू राम यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम गेरवानी को भी हिरासत में लिया गया है। सकी निशानदेही पर उसके कोलाबाड़ी में अवैध बिक्री के लिए रखे 2 नग सिंबा बीयर, 06 नग सिंबा केन बीयर, 02 पाव अंग्रेजी शराब तथा 50 लीटर क्षमता वाली जरकिन में भरा 50 लीटर महुआ शराब एवं 10-10 लीटर क्षमता वाले दो जरकिन में भरा 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 43 पाव अंग्रेजी शराब, 8 नग बीयर और 110 लीटर महुआ शराब कुल कीमत 18,090 रुपए का जप्त कर थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर पृथक-पृथक धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

                    शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, अमित तिर्की, आरक्षक अमित नट, निर्दोष लकड़ा, महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर एवं साइबर सेल स्टाफ शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment