अंगार मोती दाई के दरबार में विष्णु ने टेंका मत्था

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने मंदिर में 108 मीटर लंबी चुनरी भेंटकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

https://www.youtube.com/@srijannewsraigarh

रायपुर (सृजन न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के प्रसिद्ध अंगार मोती दाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट कर उनसे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या उपस्थित भक्त गण भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

       मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगार मोती दाई के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। भक्तगण बड़ी श्रद्धा और मनोकामना के साथ दाई के दरबार में आते है। मां अंगार मोती देवी आदिवासी समाज की प्रथम आराध्य देवी हैं, जो मन्नत के लिए सुविख्यात हैं। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर मंदिर परिसर स्थित मानकेशरी माता, बूढ़ा देव और भंगाराम बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

        इस अवसर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, कांकेर सांसद भोजराज नाग, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment