विधिसेन गुप्ता ने मां दुर्गा के विहंगम रूप का ओडिसी नृत्य के जरिए किया प्रदर्शन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पड़ोसी जिले सक्तीकी विधिसेन गुप्ता ने महिषासुर वध एवं मां दुर्गा के विहंगम रूप का ओडिसी नृत्य के जरिए शानदार प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने मानव उद्धारणा में द्रौपदी चीरहरण के समय उनकी गरिमा की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण के प्रकट होने वाले प्रसंग में अपने भावों और कुशल अंग संचालन के जरिए बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया।

        विधिसेन गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा सक्ती जिले में हुई और उच्च शिक्षा गुरु घासीदास केंद्र विश्वविद्यालय में प्राप्त किया। इन्होंने अपने गुरु गजेंद्र पांडा से ओडिसी की शिक्षा प्राप्त की। विधिसेन न केवल भारत बल्कि सिंगापुर मलेशिया जैसे देशों में अपने नृत्य का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment