Home रायगढ़ न्यूज वनिता साहित्यिक‌ सांस्कृतिक और कला मंच ने नारी शक्ति को किया सम्मानित

वनिता साहित्यिक‌ सांस्कृतिक और कला मंच ने नारी शक्ति को किया सम्मानित

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज )। वनिता साहित्यिक‌ साँस्कृतिक एवं कला मंच के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होटल श्री साईं श्रद्धा में गत 8 मार्च को महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर की विभिन्न श्रेत्र से जुड़ी 50-60 सम्मानित एवं प्रबुद्ध महिलाऐं उपस्थित थीं। ‌

           लायन्स क्लब ऑफ प्राइड की‌ अध्यक्ष आशा बेरीवाल, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष रूचि शुक्ला उपाध्यक्ष नीता शुक्ला, गौ रक्षा वाहिनी की अध्यक्ष पूनम द्विवेदी, ड्रीम इंडिया स्कूल की संस्थापिका संध्या षड़ंगी, योग गुरु रश्मि शरण, लेखिका रुकमणि सिंह ठाकुर, लेखिका सुधा देवांगन, शिक्षिका अनुपमा तिवारी, शिक्षिका राधा रानी पांडेय आदि नगर की प्रख्यात मातृशक्ति ने महिला दिवस पर नारी के परिप्रेक्ष्य में सार्थक व सारगर्भित उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने व्यक्तव्य में कहा कि नारी नारायणी है। वह हर रूप में समाई है, उसका जीवन के हर कदम पर सम्मान होना चाहिए।
                 वनिता मंच की ओर डाँस, संगीत, गेम्स, कविता के साथ ही विविध मनोरंजक गतिविधियाँ रखी गयी। कार्यक्रम का प्रारंभ दोपहर 3 बजे माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् अपरान्ह 3.30 से आगंतुक महिलाओं का स्वागत टीका और पुष्पवर्षा कर किया गया। 3.30 बजे से फनी गेम्स आरंभ किए गये, जो कि लगातार 6 बजे तक चलता रहा। इसी बीच मंच की ओर से महिला दिवस पर केक कटिंग भी करवाया गया। वनिता मंच के द्वारा करवाये गेम्स में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये गये। पंक्च्युलिटी गेम विनर पूनम‌ द्विवेदी, काऊंटिंग गेम में प्रथम‌ आरती‌ मेहर, द्वितीय अपर्णा बाजपेयी, तृतीय पारूल बाजपेयी।

    मोबाइल नंबर गेम में प्रथम सुनीता देवांगन, द्वितीय विधि मिश्रा, तृतीय राधारानी पांडेय। हौजी में प्रथम संध्या शुक्ला, द्वितीय इन्द्राणी जायसवाल, तृतीय सरला शर्मा। सरप्राइज क्वेश्चन राऊँड में विजयलक्ष्मी‌ यादव, दीप्ति साडिया, ज्योति बेरीवाल विनर हुईं। इसके अलावा सभी‌ महिलाओं ने कैट वाॅक भी‌ किया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में वनिता मंच की ओर से उपस्थित सभी नारी शक्ति को पुरस्कार व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित महिलाओं के लिए मंच की ओर से लजीज एवं डिलिसियस नाश्ते की व्यवस्था की गयी थी, जिसका सभी ने लुत्फ उठाया।
   वनिता मंच की कार्यकारिणी में धरा देवांगन, मंजू अवस्थी, स्वाती पंड्या, मनीषा अवस्थी, दीपा चौहान, कृष्णा पटेल, अर्चना राजेन्द्र षड़ंगी, अर्चना षड़ंगी, दिव्या पटेल ने पूर्ण समर्पण व निष्ठा से अपने दायित्व को निभाया। इस तरह वनिता मंच के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को भरपूर मनोरंजन एवं अपने विचार साझा करने का एक मंच प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने एक दूसरे की योग्यता को जाना और सभी क्षेत्रों की महिलाओं की प्रतिभा सामने आई।

You may also like