

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने शान से तिरंगा लहराया। उमेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण के दौरान कहा कि आजादी में शामिल हर व्यक्ति हमारा परिवार है।
उन्होंने शहीदों के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि आजादी के मूल्यों को कभी विस्मृत नहीं करना है। अमर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को सहेजकर रखना सभी देशवासियों का कर्त्तव्य है। जिला भाजपा कार्यालय में झंडा फहराए जाने के बाद पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदानों का स्मरण किया।
वहीं, सुभाष चौक में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भी भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा जैसे उनके क्रांतिकारी नारे से आजादी मिली है। इसके बाद जिला भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं ने कारगिल चौक में भी अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। मीडिया से चर्चा के दौरान उमेश अग्रवाल ने लोगों को आजादी के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्र के प्रति प्रेम में भावना मजबूत हुई है। इस अभियान को राजनैतिक चश्मे से देखने की बजाय भारतीयता के नजरिए से देखने की जरूरत है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर शर्मा, गुरूपाल सिंघ भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुरेश गोयल, सुरेंद्र पांडेय, रविंदर सिंघ भाटिया, महेश कंकरवाल, डिग्री लाल साहू, सुमीत शर्मा, गोलू यादव, रत्थू गुप्ता, शीला तिवारी, प्रदीप श्रृंगी, शैलेष माली, महेश कंकरवाल, नरेश गोरख, सुनील थवाईत, बृजकिशोर शर्मा, नरेश पटेल, हेमकांत साहू, सतनाम सिंह, कैलाश यादव, नेहा देवांगन, मीनाक्षी मेहर, भुवनेश साहू, ओमकार तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।











3617274677299165200.jpg)










8359003827861615243.jpg)






