रायगढ़ जन्माष्टमी मेला : 25, 26, 27 अगस्त के लिए यातायात प्रतिबंध और पार्किंग निर्देश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/n8wjbHhTBcE?si=yRc3UJxPOE2wZ0ux

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जन्माष्टमी मेले के दौरान शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए 25, 26 और 27 अगस्त को प्रातः 10 से रात 12 बजे तक इन चौक से श्याम मंदिर और गौरी शंकर मंदिर की ओर जाने वाले दो पहिया और चार पहिया पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे यह चौक/तिराहा है -

  • गद्दी चौक ।
  • कोष्टापारा चौक ।
  • सिल्वर पैलेस तिराहा ।
  • शहीद चौक ।
  • गांधी प्रतिमा के सामने ।
  • न्यू मार्केट तिराहा ।
  • सारंगढ़ चौक ।
  • गोगा राइस मिल । अस्थायी 05 पार्किंग – (1) ईतवारी बाजार- हमीरपुर और चक्रधर नगर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।
  • (2) मरीन ड्राइव – छातामुड़ा चौक से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।
  • (3) गांधी गंज- कोतरारोड की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।

(4) स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नटवर स्कूल मैदान- कोतरारोड़ की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।

(5) रामलीला मैदान- घरघोड़ा, तमनार की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।

वन-वे पॉइंट- हंडी चौक को वन वे घोषित किया गया है हंडी चौक से सुभाष चौक की ओर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा ।

आगंतुकों से विनम्र अपील: निर्धारित ट्रैफिक प्रतिबंधों और पार्किंग व्यवस्थाओं का पालन करें। सभी से अनुरोध है कि अस्थायी पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहनों को न ले जाएं। आपके सहयोग से हम सभी प्रतिवर्ष की भांति सुरक्षित और आनंदमय जन्माष्टमी मेला उत्सव सुनिश्चित कर सकते हैं।

विनीत : जिला पुलिस रायगढ़

You may also like

Leave a Comment