सायकल मिलने से आत्मानंद स्कूल की 21 बेटियों की राह हुई आसान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पुसौर/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के पुसौर विकासखण्ड के पड़िगांव में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना अंतर्गत निःशुल्क सायकल वितरण सत्र 2024-25 हेतु कक्षा नवमीं पर पात्र व नियमित अध्ययनरत छात्राओं को जनभागीदारी समिति ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

           छात्रों को सायकल प्रदाय करते हुए पंचायत प्रातिविधियों एवं प्राचार्य ने छात्रों की सुगमता से विद्यालय आगमन की शासन की व्यवस्था की प्रशंसा के साथ छात्राओं के हित के लिये शासन के सायकल वितरण योजना कि प्रशंसा की, साथ ही नवीन छात्राओं को दीक्षारम्भ की शुभकामना दी गई। इस योजना के अंतर्गत विद्यालय के 21 छात्राओं को सायकल प्रदाय किया गया। विद्यालय स्टाफ एवं जनभागीदारी समिति का सायकल वितरण में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

                     प्राचार्य डीएल पटेल तथा डीके प्रधान ने आशीर्वचन और सायकल प्रभारी टीआर पटेल एवं एसके प्रधान, एलपी उरांव, श्री मिरी, एसके साहू,  जितेन्द्र पटेल व अल्मा एक्का व मीनाक्षी साहू ने आकर्षक चित्रांकन किया।

Leave a Comment