महिला के ससुराल में घुसकर लूट ली आबरू, कुकर्मी गया जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। लैलूंगा पुलिस ने एक ऐसे अनाचारी को गिरफ्तार करते हुए रिमांड में जेल भेजा है, जिसने एक महिला के ससुराल में घुसपैठ करते हुए उसकी अस्मत लूट ली थी। शादीशुदा से दुष्कर्म का यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

               पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर थाने में महिला संबंधी आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई शुरू की जा रही है । इसी कड़ी में कल 10 जुलाई को थाना लैलूंगा में महिला द्वारा दुष्कर्म की दर्ज करा गई रिपोर्ट पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर महिला उप निरीक्षक मान कुंवर द्वारा एफआईआर और बयान लिया गया

                  पीड़िता ने बताया कि उसका पति अगस्त 2023 में बाहर काम करने गया था, ससुराल में बच्चों के साथ रहती थी। इसके ससुराल का जयलाल नागवंशी ने एक दिन अकेले पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। महिला लोक लाज से जयलाल नागवंशी के कृत्य किसी को नहीं बताई। उसके बाद जयलाल कई बार ससुराल में शारीरिक संबंध बनाया। मई 2024 में पति के घर आने पर भी जयलाल का घर आनाजाना था। पति को जयलाल नागवंशी के कुकर्म बताई और थाना में रिपोर्ट दर्ज करा

                    महिला की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आरोपी जयलाल नागवंशी 32 वर्ष पर धारा 376, 376(2)(n) आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर टीआई राजेश जांगड़े द्वारा आरोपित के गांव दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

You may also like

Leave a Comment