351
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ग्रैमी अवार्ड विजेता राकेश चौरसिया ने चक्रधर समारोह की चौथी निशा बांसुरी वादन के मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। राकेश चौरसिया ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के भतीजे हैं।
वादन सहयोगी रूपक भट्टाचार्य के साथ बांसुरी वादन की सुमधुर स्वर प्रस्तुति दी। राकेश चौरसिया ने स्वर और ताल के बेहतर संयोजन के साथ मानवीय भावनाओं को कुशलता से व्यक्त करती हुई राग हेमावती की अद्भुत प्रस्तुति दी ।




