Home राजनीतिक तरुण गोयल का बढ़ा सियासी कद, बने रायगढ़ कांग्रेस शहर मध्य मंडल अध्यक्ष

तरुण गोयल का बढ़ा सियासी कद, बने रायगढ़ कांग्रेस शहर मध्य मंडल अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस पार्टी ने रायगढ़ शहर मध्य मंडल के अध्यक्ष पद पर तरुण गोयल की नियुक्ति की घोषणा की है। तरुण गोयल वर्तमान में युवक कांग्रेस के जिला महामंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, गोयल को यह जिम्मेदारी उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर दी गई है। उनकी पत्नी शालू अग्रवाल वार्ड नंबर 19 से ऐतिहासिक चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जहाँ तरुण ने चुनावी अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं में गोयल को एक बेहद सक्रिय और जुझारू नेता के रूप में जाना जाता है।
                     इस नई भूमिका में तरुण गोयल मध्य मंडल में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने का कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस इकाई में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

You may also like