सदस्यता अभियान में हर जिले का टारगेट 20 प्रतिशत बढ़ा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ जिले का सदस्यता लक्ष्य सवा 3 लाख से है अधिक


    प्रदेश के समीक्षा बैठक में शामिल हुए जिला संयोजक विकास केडिया


      रायपुर (सृजन न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा रायपुर दौरे के दौरान सदस्यता अभियान का लक्ष्य 60 लाख करने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन ने हर जिले का टारगेट बढ़ा दिया है। इसके अंतर्गत रायगढ़ जिले में भी निर्धारित लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक सदस्य बनाने का नया लक्ष्य दिया गया है।

                   शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने सदस्यता अभियान के लिए हर जिले का टारगेट 20 प्रतिशत बढ़ाया। वहीं, बड़े़ शहरों के लिए विशेष टारगेट निर्धारित किए गए। जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश में भाजपा 20 लाख से अधिक सदस्य बना चुकी है।

                 प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी चीजों का आंकलन करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे अब 10 लाख बढ़ाकर 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 60 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को हम लोग हासिल करेंगे, इसके लिए हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया है।

            इधर, रायगढ़ की जानकारी देते हुए जिला संयोजक विकास केडिया ने बताया कि प्रदेश द्वारा जिले को तीन लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था जिसे प्रदेश की समीक्षा बैठक में 20 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। जिले में अब तक 1 लाख से अधिक सदस्य बनाये जा चुके हैं। भाजपा का प्रत्येक सदस्य पूरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में लगा हुआ है जिससे हम यह नया लक्ष्य भी निर्धारित समय में प्राप्त कर लेंगे ।

      3000 सदस्य बनाने वाले करेंगे सीएम के संग मुख्यमंत्री के साथ भोजन
      भाजपा ने 3 हजार सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन करने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा में इस लक्ष्य को पूरा करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता से स्थान दिए जाएंगे।

      You may also like

      Leave a Comment