छात्र-छात्राओं ने औराईमुड़ा में शान से निकाली तिरंगा यात्रा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। हायर सेकेंडरी स्कूल औराईमुड़ा में आज मध्यांत पश्चात छात्र-छात्राओं एवं पूरा विद्यालय परिवार के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

                                  सर्वप्रथम औराईमुड़ा के उपसरपंच झुमुक लाल कुराल ने नशा मुक्ति की शपथ छात्र-छात्राओं को दिलाते हुए तिरंगा का महत्व बताया। पूरा विद्यालय परिवार हाथों में तिरंगा लिए ग्राम के मुख्य सड़कों से होता हुआ तिरंगा की जय विश्व विजयी तिरंगा प्यारा गीत गाता हुआ, स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की जयकारा करता यह तिरंगा यात्रा निकली। हायर सेकेंडरी स्कूल एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इस तिरंगा यात्रा को सफल किया।

                 इस अवसर पर विद्यालय परिवार से संतोष कुमार पांडेय, सुशील पटेल श्रीमती विजया पंडा, श्रीमती सीता नायक, फागुलाल रात्रे, जगत राम बारे, श्रीमती प्रतिभा सिंह, सुश्री नम्रता गुप्ता, अजय कुमार, गोकर्ण दास वैष्णव, रुद्र प्रताप पुजारी, श्रीमती शिवकुमारी पुरसेठ, राकेश बघेल, अशोक सूर्यवंशी और ग्राम के गणमान्य ने भाग लेकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

You may also like

Leave a Comment