सिंघल इंटरप्राइजेज ने सीएसआर में किया करोड़ों का घोटाला, जांच की उठी मांग

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पर्यावरण मित्र और आम जनता के सेवक बजरंग अग्रवाल ने सिंघल इंटरप्राइजेज द्वारा सीएसआर मद में करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग की है।

                         सूचना अधिकार में निकली गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक रायगढ़ सिंघल इंटरप्राइजेज के द्वारा सीएसआर राशि में करोड़ों रुपए की गलत एंट्री दिखाकर गफलतबाजी की है। सिंघल इंटरप्राइजेज द्वारा गार्गी एजुकेशन फाऊंडेशन रायपुर को 2019 से 23 तक 10 लाख 20 लाख 50 लाख रुपए देकर 2 करोड़ रुपए का खर्च दिखाया गया है। जबकि सीएसआर के नियमानुसार यह राशि पूरी रायगढ़ जिले में ही खर्च होनी चाहिए।

                  यही नहीं, सिंघल इंटरप्राइजेज ने अपने ही नाम का सिंघल वेलफेयर फंड नाम की एक संस्था रायपुर में बनाकर उसको दो करोड़ रूपए देना दिखाया है किंतु यह नहीं मालूम कि इन संस्थाओं ने यह पैसा किस कार्य के लिए खर्च किया। यह राशि रायपुर में खर्च हुई या रायगढ़ में यह सारी गफलतबाजी की गई है। आम जनता के सेवक बजरंग अग्रवाल ने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को एक ज्ञापन देकर यह मांग की है कि सिंघल इंटरप्राइजेज की सीएसआर की राशि 2019 से 31 मार्च 2024 तक की पूरी जांच की जाए क्योंकि जो हिसाब दिया है उसमें नगदी में भी दो-दो लाख 5 लाख रुपए कई फर्जी एंट्री कर रखी है।

                       यही वजह है कि श्री अग्रवाल ने इन सभी एंट्री की दूध का दूध और पानी का पानी जांच करने की कलेक्टर से मांग की गई है। इसके साथ रायगढ़ में ऐसा अंदेशा है कि सभी उद्योगों ने सीएसआर की राशि में करोड़ों का घपला कर रखा है और उद्योगवार सीएसआर की राशि का पिछले 5 साल का पूरा रिकॉर्ड की जांच की जाए। उसका पूरा पर्दाफाश कर उद्योग पर कार्रवाई कर फर्जी एंट्री दिखाने के नाम पर एफआईआर दर्ज करवाने का कष्ट करें।

You may also like

Leave a Comment