संजय और संजना बेरीवाल की निशानेबाज जोड़ी ने एयर राइफल में साधा लक्ष्य

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

लूडो में 160 टीमों ने लिया हिस्सा क्विक क्विजजर और श्याम दीवाने विजेता

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। महाराजा अग्रसेन की जयंती को लेकर शहर में विभिन्न खेलकूद आदि लगातार हो रहे हैं। स्थानीय रेड क्वीन में सोमवार को ह्यूमन लूटो एवं मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

                             लूडो के कार्यक्रम प्रभारी अंजनी अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 160 टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एक टीम में 5 सदस्य थे। प्रतियोगिता 3 कैटेगरी में कराई गई। क्वार्टर फाइनल सेमीफाइनल और फाइनल एवं यह तीन दिन चली। प्रतियोगिता में विजेता टीम क्विक क्विज़ज़र एवं श्याम दीवाने उपविजेता रहे। इसके साथ ही सांप सीढ़ी का गेम में लगभग 120 से ज्यादा एंट्री आई। इस प्रतियोगिता में भी क्वार्टर फाइनल सेमीफाइनल और फाइनल की तर्ज पर किया गया। सांप सीढ़ी में लक्ष्मी एंड सीमा टीम फर्स्ट एवं आदित्य और अमन टीम में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतियोगियों को समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

      लूडो में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम क्विक क्विज़ज़र में अंशिका अग्रवाल सिद्धि गोयल, गनी सैंथोलिया, समृद्धि अग्रवाल और रुचि अग्रवाल वही दूसरे स्थान पर रही टीम श्याम दीवाने में लोकेश डालमिया,आर्यन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और शिवम अग्रवाल शामिल थे। इन दोनों कार्यक्रम का तीन दिन तक सफल संचालन प्रभारी आर्यन अग्रवाल (अंजनी), राहुल अग्रवाल, शगुन अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल और सुजल अग्रवाल ने बहुत ही खूबसूरती से किया।

एयर राइफल निशानेबाजी की रही धूम

रेड क्वीन में महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित एयर राइफल (निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दो वर्ग में रखी गई थी। इसमें संजय बेरीवाल और संजना बेरीवाल प्रथम रहे। संजय और संजना पति-पत्नी हैं और हर वर्ष जयंती की निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीतते आ रहे हैं। निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति द्वारा 2 दिन पूर्व बाहर से आए ट्रेनर द्वारा प्रतियोगियों को निःशुल्क ट्रेनिंग भी दी गई थी। एयर राइफल पुरुष वर्ग में संजय बेरीवाल अंकित अग्रवाल एवं रौनक अग्रवाल ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में संजना बेनीवाल, निशु अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रभारी सुगम अग्रवाल और आर्यन अग्रवाल ने किया।

मटका फोड़ में भावेश, नितिशा और घनश्याम ने बनाई जगह

मटका फोड़ प्रतियोगिता में 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। हर वर्ष इस प्रतियोगिता में जबरदस्त एंट्री आती है। इस प्रतियोगिता में प्रतियोगी की आंख में कपड़ा बांधकर हाथ में डंडा दिया जाता है एवं दूर रखें मटके को जाकर उन्हें फोड़ना रहता है। बहुत कम ही प्रतियोगी मटके तक पहुंच पाते हैं या मटका फोड़ पाते हैं, इसलिए यह प्रतियोगिता दिलचस्प हो जाती है। इस वर्ष सबसे पहले मटका फोड़ कर भावेश बंसल ने पहला स्थान प्राप्त किया। नितिशा अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं एवं घनश्याम गोयल ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता का संचालन मारवाड़ी युवा मंच से आशीष डोरा, तरुण अग्रवाल, आशुतोष चरक, सुदीप केडिया, अंकित अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, वंशज अग्रवाल, शाश्वत कलोनारिया, शुभम अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल ने मिलकर किया।

You may also like

Leave a Comment