19.34 लाख से बनेगा सरिया में अपेक्स बैंक का शेड-अहाता

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरिया में अपेक्स बैंक की नई शाखा हेतु शेड और अहाता निर्माण के लिए विधायक रायगढ़ और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 19.34 लाख रुपए की मंजूरी दी है।

                        उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर को अपेक्स बैंक की नई शाखा का उद्घाटन के दौरान स्थानीय किसानों सहित आम लोगों ने सुविधाओं के मद्देनजर शेड और अहाता निर्माण की मांग रखी ताकि बैंक परिसर में आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जनहित से जुड़ी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अविलंब सहमति प्रदान की। शेड और अहाता निर्माण से बैंक परिसर में स्थानीय जनता हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऐसे में यहां आने वाले किसानों और ग्राहकों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकेगी जिससे वे वित्तीय लेन-देन को सहजता से कर सकेंगे।

You may also like

Leave a Comment