रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली के लिए रामलीला मैदान में आज विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि छग के भी कार्यकर्ता सुबह से ही मैदान के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ता उत्साह के साथ नारे लगा रहे हैं और रैली स्थल पर मोहब्बत की दुकान नामक चाय की स्टॉल पर नाश्ता कर रहे थे।
रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया, विशाल मंच सजाया गया। सबकी निगाहें बड़े नेताओं पर टिकी थीं। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य शीर्ष नेता जैसे ही मैदान पर पहुंचे, पूरा रामलीला मैदान कांग्रेस जिंदाबाद और वोट चोर गद्दी छोड़ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो गया। शाखा यादव ने बताया कि यह रैली कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन के तौर पर देखी जा रही है जिससे बीजेपी सरकार सहमी हुई है क्योंकि बीजेपी सरकार द्वारा भीड़ को रोकने के सभी प्रयासों के बावजूद भी दिल्ली की हर सड़क कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पट चुकी थी। पहली बार भीड़ का ऐसा नजारा दिल्ली वासियों ने देखा जो अदभुत एवं ऐतिहासिक था।

शाखा यादव अपने वरिष्ठ कांग्रेस सदस्यों अनिल शुक्ला, प्रकाश नायक, विकास शर्मा, विकास ठेठवार, संजय शुक्ला, शेख सलीम नियारिया, दिलीप केरकेट्टा, राकेश पाण्डेय, मो. आरिफ, तरुण अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, दीपक इजारदार और साथियों सहित पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शाखा यादव ने कहा कि हम सभी ने इस महारैली में शामिल होकर वोट चोरों को नसीहत देने का कार्य किया है। बीजेपी वालों से अपील की है कि स्वस्थ्य लोकतांत्रिक परंपरा से ही सत्ता प्राप्त करें। नहीं तो वह वक्त दूर नहीं जब ये लोकतंत्र आपको अर्श से फर्श तक पहुंचा दे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने मीडिया को दी।
