गणेश देखने गए युवक से स्कूटी और मोबाइल की लूट

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। गणेश प्रतिमा का दर्शन करने गए युवक की स्कूटी और मोबाइल फोन लूटने का मामला प्रकाश में आया है। लूटपाट की यह वारदात घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

      प्रार्थी तुषार बैरागी, पिता लक्ष्मीकांत बैरागी, निवासी बुड़िया, थाना तमनार ने आज सुबह थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज करा कि 14 सितंबर की रात, जब वह अपने मित्रों के साथ घरघोड़ा में गणेश जी के दर्शन करने गया था, तब घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 में बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और उस पर हमला किया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी महेश पैकरा और वसीम खान ने उसकी स्कूटी (टीवीएस ज्यूपिटर, क्रमांक CG 13 BA 3768) और मोबाइल फोन (एप्पल आईफोन 7) लूट लिया।

         घटना की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 128(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया और टीआई अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में त्वरित विवेचना, आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपी महेश पैकरा (उम्र 36 वर्ष) वार्ड नंबर 11 घरघोड़ा और वसीम खान (उम्र 32 वर्ष), वार्ड नंबर 2 घरघोड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गयादोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

                   घरघोड़ा पुलिस की नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक राजेश राठौर, किशोर राठौर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

You may also like

Leave a Comment