सौरभ बने अभाविप के जिला संयोजक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने की ख्याति प्राप्त है। अभाविप छत्तीसगढ़ प्रान्त का अभ्यास वर्ग इस बार कबीरधाम जिले के कवर्धा में आयोजित हुआ। वर्ग के अंतिम दिवस में संगठनात्मक घोषणा की गई। 

          इसी क्रम में कला और संस्कार धानी नगरी स्थित पुरानी बस्ती के युवा और डिग्री कॉलेज के छात्र नेता सौरभ नामदेव को रायगढ जिले का संयोजक घोषित किया गया है। सौरभ लगातार छात्र हित और सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर सक्रिय नजर आते हैं। सौरभ को जिला संयोजक की नई जिम्मेदारी मिलने से उम्मीद की जा रही है कि रायगढ़ में एबीवीपी और एक्टिव होगी।

You may also like

Leave a Comment