रविशंकर स्कूल के स्टूडेंट्स को मिली लेखन सामग्री की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के चांदमारी स्थित शासकीय रविशंकर प्राथमिक विद्यालय में छात्र और छात्राओं को लेखन सामग्री का वितरण किया गया। छग राज्य हज कमेटी के सदस्य अधिवक्ता गुलाम रहमान खान और मेहरुन्निशा के सहयोग से स्टूडेंट्स को पढ़ाई हेतु लेखन सामग्री प्रदान किया गया।

   डॉ. मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन और शाला विकास समिति के गुलाम रहमान खान व मेहरुन्निशा से प्राथमिक शाला के छात्रों को पढ़ाई हेतु आवश्यक सामग्री देने का आग्रह किया था। लिहाजा उनके सहयोग से विद्यार्थियों को कापी, पेन, पेंसिल, रबर और शार्पनर आदि प्रदाय किया गया। इसके लिए हम शाला परिवार की ओर से हृदयतल से कृतज्ञता ज्ञापित किया।

You may also like

Leave a Comment