रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने किया पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। आज रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को 3 महीने तक चलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार करना है।

         श्रीमती द्रौपदी देवी और सुनील रामदास ने अभियान की शुरुआत करते हुए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि समाज का रूझान पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़े और आने वाले ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निजात पाया जा सके। कार्यक्रम में लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता के साथ पौधरोपण हेतु फाउंडेशन द्वारा 8-8 फीट के पौधे लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो कि मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य कार्य है।

            रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना और अगली पीढ़ी के लिए एक हरित भविष्य सुनिश्चित करना है। हम रायगढ़ के सभी समजसेवी संगठनों और लोगों से आग्रह करते हैं कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
इस अभियान के तहत अगले 3 महीने में रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में 5 से 8 फुट के 59 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर वन आधारित जीवन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

         कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पौधे रोपते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने योगदान हेतु संकल्प लिया गया। वहीं, 1 जुलाई से रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाया जाने वाला पर्यावरण संरक्षण रथ जिले के विभिन्न गांवों और नगरों में घूम कर लोगों को जागरूक करने व उन्हें पौधे उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय लाल मैदान में सम्पन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment