रायगढ़ छूएगा भविष्य में विकास की नई ऊंचाई : ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

20 लाख लीटर क्षमता वाले 1.94  करोड़ रुपए से पानी टंकी का हुआ भूमिपूजन

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)।  लगातार विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है, यह कार्य सतत रूप से जारी रहेगा। इससे आने वाले समय में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उक्त बातें वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने आज नगर निगम कार्यालय परिसर में एक करोड़ 94 लाख की लागत से 20 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टंकी निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में कही।

                    उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ढाई करोड़ रुपए की लागत से नए एसपी कार्यालय एवं सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह में रायगढ़ के सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 27 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों का निर्माण 15 अक्टूबर के बाद शुरू हो जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में रायगढ़ शहर वासियों इन सड़कों की सौगात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने नालंदा परिसर का निर्माण जल्द शुरू होने की भी बात कही।

    वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए लगातार सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है और यह सतत रूप से जारी रहेगा। आप सभी के सहयोग से आने वाले समय में रायगढ़ शहर विकास के नए पायदान पर स्थापित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी टंकी के निर्माण से निगम कार्यालय से लगे 6 वार्डों को इससे स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कार्य को पूर्ण गुणवत्ता और समय पर करने की बात कही। कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीनू राव ने संबोधित करते हुए विकास में इसी तरह सहयोग करने और रायगढ़ में विकास के कार्यों को तेजी से स्वीकृति देने के बाद कार्य कराने के लिए वित्त मंत्री श्री चौधरी का आभार व्यक्त किया।

               इसके पहले निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने पानी टंकी निर्माण, क्षमता, कार्य समय आदि के संबंध में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, पार्षद महेश कंकरवाल, अशोक यादव,  मुक्तिनाथ प्रसाद बबुआ, कौशलेष मिश्रा सहित शहर के जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment