शहर के 48 वार्डों में जनसमस्या निवारण शिविर कल से

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जनसमस्या निवारण शिविर 29 जुलाई को वार्ड क्रमांक 33, 34, 35 के लिए सामुदायिक भवन गांधीनगर काशीराम चौक पर आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

                                        शासन के निर्देश अनुसार निगम प्रशासन द्वारा 29 जुलाई से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन वार्ड क्रमांक 33, 34, 35 के लिए सामुदायिक भवन गांधीनगर काशीराम चौक पर आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा। निगम प्रशासन द्वारा तैयार किए गए शेड्यूल में 29 जुलाई से 9 अगस्त तक शहर के 48 वार्डों के लिए 11 चिन्हांकित स्थानों पर शिविर का आयोजन होगा। बरसात के मौसम को देखते हुए शिविर स्थलों का चयन विभिन्न वार्डों के बीच में स्थित सामुदायिक भवनों में किया गया है।

                             शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, नलों में पानी नहीं आना, नालियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पटना, स्ट्रीट लाइट के मरकरी, बल्ब, ट्यूब का बंद रहना, संपत्तिकर व अन्य करों की वसूली,आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, पीएम स्व निधि योजना, आधार कार्ड अपडेट, विवाह पंजीयन के आवेदन लिए जायेंगे।

                                  शिविर में महिला एवं बाल विकास, नजूल विभाग, खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के स्टाल लगेंगे, जहां संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इन सभी विभागों से संबंधित भी आवेदन शिविर में लिए जायेंगे। इस दौरान निःशुल्क हेल्थ कैंप एवं अन्य विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र के निवासियों से शिविर स्थल पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment