स्कूटी पर ला रहा था शराब, पुलिस ने कर लिया जब्त

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बिना नंबर की स्कूटी पर शराब का अवैध परिवहन करने के चक्कर मे एक युवक पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 192 पाव अवैध मदिरा भी बरामद किया है।

     पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के दिये निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कल शाम कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर एक काले रंग के होंडा स्कूटी में एक युवक भारी मात्रा में शराब रखकर लाखा से उर्दना की ओर जा रहा है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल स्टाफ कार्यवाही के लिए रवाना किया गया।

          कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मेन रोड पर लाखा डेम नहर के पास घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया। संदेही अपना नाम देवब्रत प्रधान पिता व्योमेश प्रधान उम्र 18 वर्ष साकिन बेलादुला श्रीराम कालोनी रायगढ, हाल मुकाम मोदीनगर बोईरदादर थाना चकधरनगर रायगढ़ बताया। उसके रखे तीन बैग में 162 पाव (180ml) गोवा स्पेशल व्हिस्की, 30 पाव पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 34.560 ब्लक लीटर शराब कीमती ₹27,360 मिला। युवक देवब्रत प्रधान द्वारा शराब परिवहन के संबंध में कोई समाधानकारक जवाब और कागजात पेश नहीं कर पाया।

     फिलहाल, कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी देवब्रत प्रधान से अवैध शराब और एक बिना नंबर काला रंग होंडा एक्टिवा स्कूटी कीमती ₹90,000 रुपए कुल ₹1,17,360 की अपराध में जप्ती कर आरोपित देवव्रत चौहान पर थाना कोतवाली में धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक गौतम सिंह ठाकुर, आरक्षक उत्तम सारथी और मनोज पटनायक शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment