पीयूष अग्रवाल ने 12वीं में हासिल किए 96.2 प्रतिशत मार्क्स

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर के प्रतिष्ठित विजय कुमार अग्रवाल (पैरा कुटी वाले) बैकुंठपुर निवासी पिता अजय अग्रवाल एवं माता नीतू अग्रवाल के सुपुत्र पीयूष अग्रवाल ने संत टेरेसा कान्वेन्ट स्कूल (शालिनी स्कूल) बोईरदादार रायगढ़ में बारहवी कॉमर्स संकाय में 96.2% अंक अर्जित करते हुए अपने पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पीयूष ने शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाते हुए अपनी प्रतिभा से गौरवान्वित किया है। पीयूष बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि और प्रतिभा के धनी हैं। बचपन से पढ़ाई के साथ-साथ उनकी क्रिकेट एवं पेंटिंग में विशेष रुचि है। स्कूल जीवन में गुरुजनों के प्रिय रहते हुए होनहार पीयूष अपनी पूरी सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ माता एवं पिता को देते हैं।

पीयूष की चमकीली सफलता के लिए अग्रवाल परिवार को उनके शुभचिंतकों के लगातार शुभकामनाएं भी मिल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment