सामाजिक भवन निर्माण के लिए विप्रजनों ने दिए सकारात्मक सुझाव

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन और कल्याण समिति के संरक्षक श्याम सुंदर पंडा, दयानंद पंडा एवं विप्रजनों के गरिमामयी उपस्थिति में विप्रजनों ने समाज को गति देने तथा आगामी आमसभा व प्रस्तावित सामाजिक भवन के निर्माण हेतु घरघोड़ा जगन्नाथ भवन में बैठक कर योजना बनाई।

      श्री जगन्नाथ महाप्रभु के जयघोष के साथ समाज के जिला अध्यक्ष अरुण पंडा के नेतृत्व में बैठक आरम्भ हुई। विप्रजनों ने सामाजिक गतिविधियों एवं आगामी दिनों में आमसभा करने हेतु चर्चा की। वहीं एकताल रोड बोईडीह के पास खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य लोकेशन में सामाजिक भवन हेतु स्थल क्रय किया गया है। इसके निर्माण की इच्छा विप्रजनों को रही है ताकि समाज का अपना भवन हो और वहाँ सामाजिक गतिविधियों को संचालित किया जा सके। विप्रजनों की मंशा को समझते हुए जिला अध्यक्ष अरुण पंडा ने भवन निर्माण की योजना को धरातल पर लाने के लिये बैठक आहूत कर उपस्थित विप्रजनों का सुझाव लिया।

                            विप्रजनों ने भवन निर्माण और आम सभा हेतु अपना अपना सकारात्मक सुझाव देते हुए त्वरित निर्माण कार्य प्रारम्भ कर सामाजिक हित में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की। जिला अध्यक्ष अरुण पंडा ने कहा कि सभी के सुझाव स्वागतेय है। जल्द से जल्द आम सभा हेतु दिन और तारीख व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी को सूचित किये जायेंगे। हमने आप सभी के सहयोग से एकताल रोड बोईडीह में जिस उद्देश्य के साथ सामाजिक भवन हेतु जमीन क्रय किया है उसे धरातल पर लाकर जरूर साकार करेंगे। वहीं, समाज के सक्रिय सदस्य मनोज सतपथी का जन्मदिवस मनाया।

                          बैठक में छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, जिला सचिव अशोक पंडा, नीलांचल पंडा, चित्रसेन शर्मा, हरिहर होता, राधेश्याम मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, भारत पंडा, दिनेश शर्मा, फणीन्द्र पंडा, ब्रजकिशोर शर्मा, प्रशांत शर्मा, विद्याधर देवता, मनोज सतपथी, अभिनव पंडा, मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य सम्मिलित रहे।

You may also like

Leave a Comment