सेवानिवृत्त दो कर्मचारियों का लंबित पेंशन हुआ स्वीकृत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कमिश्नर चंद्रवंशी की पहल से जल्द ही होगा भुगतान

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी की पहल से नगर निगम से सेवानिवृत्ति दो कर्मचारियों के लंबित पेंशन की स्वीकृति हुई है। जल्द ही कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान होगा।

                 नगर निगम कार्यालय से सहायक राजस्व निरीक्षक राजकुमार मिश्रा 2 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। इसी तरह सफाई दरोगा घनश्याम ठाकुर साल भर पहले सेवानिवृत्त हुए। दोनों कर्मचारियों का राज्य परिवहन से नगरीय निकाय में संविलियन किया गया था। इसमें ईपीएफ की राशि संचनालय के खाते में जमा होने के पश्चात पेंशन की पात्रता होती है, लेकिन ईपीएफ कार्यालय द्वारा नगरीय निकाय संचनालय के खाते में उक्त राशि अंतरण नहीं किया गया था।

      इसमें कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने विशेष रूचि लेते हुए ईपीएफ कार्यालय एवं संचनालय में पत्राचार एवं चर्चा की। इसका नतीजा रहा की उक्त दोनों कर्मचारियों का पेंशन आज स्वीकृत किया गया है। जल्द ही दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान होगा।

You may also like

Leave a Comment