कोसीर/सारंगढ़ (सृजन न्यूज़)। कोसीर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सारंगढ श्रीमती स्नेहिल साहू और अविनाश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर में गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक ली गई।
बैठक में गणेश विसर्जन व ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्वक, सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विचार विमर्श हुआ। वहीं, डीजे के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय और न्यायालय के आदेश के बारे में अवगत कराया गया। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने अपील की। शांति समिति की बैठक में कोसीर थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी, गणेश समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




