54 संकुल केंद्रों में हुई पालक-शिक्षक बैठक, रोपे गए पौधे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राज्य शासन के निर्देशानुसार और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन व विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में विकासखंड के 54 संकुलों में मेगा PTM (पालक-शिक्षक बैठक)का आयोजन किया गया। प्रत्येक संकुलों में जिला स्तर से निरीक्षण कर्ता अधिकारी व नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई, जिसमें सभी विभाग प्रमुखों ने मॉनिटरिंग का कार्य किया। 

                     प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री तरसिला एक्का, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएस सारथी द्वारा संकुल केंद्र कटाईपाली सी, पुसलदा एवं छाल का निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ डिगेश पटेल द्वारा संकुल केंद्र शाहपुर, नरकालो बोरो का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार बी.के. डहरिया द्वारा संकुल केंद्र खम्हार, मिरिगुड़ा, अमृतपुर का निरीक्षण किया गया।

           जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किये गए संकुल केंद्रों में बच्चों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए पालकों के साथ मिलकर शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने नौनिहालों का भविष्य गढ़ने सतत प्रयास करने हेतु शिक्षकों और पालकों से अनुरोध किया। वहीं, एक पेड़ मां के नाम पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के साथ पौधरोपण किया गया।

                       विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों की अकादमिक प्रगति व डिजिटल प्लेटफॉर्म व 12 बिंदुओं पर सभी पालकों से चर्चा की। मेगा PTM में विकास खंड धरमजयगढ़ से कुल 30053 विद्यार्थी, कुल पालक में 3196 महिला व 4725 पुरुष, 582 जनप्रतिनिधि 118 काउंसलर शिक्षाविद की उपस्थिति रही। एक पेड़ मां के नाम पर कुल 1942 पौधे लगाए गए।

        मेरिट में आये छात्रों के 324 पालकों को सम्मानित किया गया। 1068 पालको द्वारा एप डाऊनलोड किया गया व विद्यालय से संबंधित 359 मुद्दे उठाए गए जिसका समाधन पालक व शिक्षकों ने मिलकर किया। सभी के द्वारा बच्चों के भविष्य से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में किया गया।

You may also like

Leave a Comment