ओपी ने रामजी पांडेय को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पत्रकार द्वय आलोक पांडेय और अमित पांडेय के पिता रामजी पांडेय के निधन से शोकाकुल परिजनों से आज उनके निवास स्थान जाकर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने मुलाकात करते हुए सांत्वना दी।

             मंत्री श्री चौधरी ने रामजी पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती राधा देवी पांडेय से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विगत 31 जुलाई को राजधानी से रायगढ़ लौटते समय बसना के निकट सड़क दुर्घटना मे दुखद निधन हो गया। विधायक चौधरी ने मृत आत्मा को ईश्वर के चरणों मे स्थान देने की कामना करते हुए परिजनों को दुख की घड़ी मे संबल देने की प्रार्थना भी की।

                 इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, गुरुपाल सिंघ भल्ला, दिबेश सोलंकी, सुरेश गोयल, कौशलेष मिश्रा, पंकज कंकरवाल, रविंदर सिंघ भाटिया, अनुपम पाल, शशिकांत शर्मा, प्रवीण दिवेदी, ऐश अग्रवाल, मुक्तिनाथ बबुआ सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment