रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। दुर्गा मंडप पुसौर में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन वित्त मंत्री ओपी चौधरी के हाथों किया गया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पुसौर के अध्यक्ष एमडी महंत, सलाहकार दुरेंद्र नायक, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष मुरलीधर गुप्ता, संरक्षक सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष रामानंद चौहान, सचिव शान्तनु पंडा, कोषाध्यक्ष प्रमोद महाणा, महामंत्री मनोहर देहरी, महासचिव विनय शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री पीताम्बर गुप्ता, प्रचार प्रसार सचिव मनीषा पंडा, संगठन मंत्री सुखराम सिदार, जिला प्रतिनिधि विनोद चौधरी सूचना प्रसार मंत्री अर्जुन पंडा, महामंत्री रंजीता महाणा, महासचिव सुजाता गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता प्रधान, जोन प्रभारी छविलाल गुप्ता, वरूण सिदार के साथ विशेष कार्यकारिणी सदस्य दयानन्द पटेल, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार साहू, टिकेश्वर प्रधान, सेवक राम साहू सहित अन्य कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।




