भागवत कथा सुनने से मिलता है मोक्ष – पं. हरीश शर्मा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के पहाड़ मन्दिर के पीछे स्थित ग्राम पंडरीपानी में दिवंगत प्रकाश थवाईत की स्मृति में थवाईत परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शबरी माता की नगरी यानी शिवरीनारायण से पधारे पंडित हरीश मिश्रा ने भागवत कथा श्रवण को मोक्ष का द्वार बताते हुए इस कदर धर्म का मर्म समझाया कि लोग आस्था के सागर में डूबकर भक्ति में लीन रहे।

          10 मई को कलश यात्रा के साथ शुरू हुए श्रीमद भागवत ज्ञान कथा यज्ञ के व्यासपीठ में विराजित पंडित हरीश शर्मा ने वेदी पूजन, महात्म्य कथा, अवतार वर्णन, परीक्षित जन्म और श्राप, जड़ भरत चरित्र, अजामिल प्रसंग, प्रहलाद चरित्र, नृसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, पूतना मोक्ष, बाललीला, गोवर्धन पूजा, महारास, मथुरा गमन, उद्धव चरित्र, कॄष्ण-रुक्मणि विवाहोत्सव, द्वारिकाधीश, राजसूर्य यज्ञ, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष से जुड़ी कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं, कथा विराम के साथ गीता उपदेश, तुलसी वर्षा, ब्राम्हण भोज और महाभण्डारे के साथ भागवत कथा यादगार रहा।

You may also like

Leave a Comment