Home छत्तीसगढ़ रांची में भी लहराएगा भगवा ध्वज : रायमुनि भगत

रांची में भी लहराएगा भगवा ध्वज : रायमुनि भगत

by SUNIL NAMDEO EDITOR

जशपुर/रांची (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश झारखंड के बैनर तले आयोजित दलित संवाद कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य की राजधानी रांची में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी यहां 4 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगा। सभी तरफ मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए मतदाताओं में भाजपा के पक्ष में बेहतर माहौल दिख रहा है। पब्लिक के बीच से जो फीड बैक निकल कर सामने आ रही है उसमें मतदाताओं ने इस बार भाजपा को प्रचंड मतों से जीत दर्ज कराने का ठान लिया और चुनाव के दिन सभी मतदाता अपने घरों से भारी संख्या में निकल भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

        ज्ञात हो कि रांची महानगर के चिरौंदी में दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के बैनर तले किया गया। इस कार्यक्रम में आमसभा को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अपील करते हुए एक बार फिर मोदी सरकार का नारा दिया। श्रीमती भगत ने यहां अपने संबोधन में कहा कि भारतीयनता पार्टी के द्वारा रांची लोकसभा चुनाव में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद वह यहां जमकर मेहनत भी करते नजर आई हैं।

       रांची लोकसभा चुनाव में चुनावी कमान संभाल 495 बूथों और 11 मंडलों का सघन दौरा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं को पार्टी से मिले निर्देश का पालन करा मोदी की गारंटी पर जनता के दिलों में विश्वास दिलाने रणनीति बना कार्य की है, साथ ही जनता के बीच लगातार जनसंपर्क और सभाएं लेकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते भी नजर आईं और जनता से फीड बैक भी ले रही हैं।

      जशपुर विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 4 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत मिलेगा, प्रचंड मतों से जीत हासिल कर जनता एक बार फिर मोदी की गारंटी पर मुहर लगाएगी। रांची की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास दिखाते हुए इस बार खुलकर भाजपा को अपना समर्थन देने का बात कही है। श्रीमती भगत ने रांची लोकसभा क्षेत्र के समस्त जनता से अपील भी की कि चुनाव के दौरान अपने मतों का उपयोग करते हुए अवश्य मतदान करें और निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करते हुवे लोकतंत्र के महापर्व चुनाव को अत्यंत ही धूमधाम से मनायें।

You may also like