देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ रायगढ़ में युकां ने साय सरकार का फूंका पुतला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की कुछ देर में गिरफ्तारी की खबर से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश के अनुसार प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विष्णुदेव साय सरकार का पुतला दहन किया। बता दें बलौदा बाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी की खबर से युवा कांग्रेस में नाराजगी देखी जा रही थी। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रदर्शन किया गया है वहीं रायगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व और आशीष यादव के कुशल संचालन में जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर शहर के स्टेशन चौक पर विष्णुदेव साय सरकार का पुतला दहन किया गया।

                   युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने भी अपने साथियों के साथ पुतला दहन कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। पुलिस और युवा कांग्रेस नेताओं के बीच झूमाझपटी और संघर्ष देखने को मिला। अंततः युवा कांग्रेसी पुतला दहन में सफल रहे। जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे भाजपा की दमनकारी नीति हावी है। यहां पर व्यक्ति विशेष की राजनीति चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

                    आशीष जायसवाल ने कहा कि हमारे नेता देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरह घबराई हुई है। यही वजह है कि देवेंद्र यादव को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें जबरन परेशान करने की नीयत से प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन काम कर रही है। आशीष ने आगे कहा कि सरकार की इन्हीं दमनकारी नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा विष्णुदेव साय सरकार का पुतला दहन किया गया। 

      कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रानी चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष बहिदार उर्मिला लकड़ा, पद्मा चौहान, प्राची दुबे के साथ मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, जूटमिल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह, मीडिया प्रदेश पदाधिकारी नितेश शर्मा, नितेश ठेठवार, हर्ष भट्ट, जिला महासचिव शिव चौहान, लोकेश देवांगन, अखलाक खान, सजन श्रीवास, राजा खान, देव साहू, विवेक साहू, जग्गू ठाकुर, मनी चंदेल, शारिम सिद्दीकी, संदीप श्रीवास उपस्थिति रहे।

You may also like

Leave a Comment