एनटीपीसी लारा ने जशपुर में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए किया समझौता

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए कलेक्टर, जशपुर (छत्तीसगढ़) और एनटीपीसी लारा के बीच गत 26 अक्टूबर को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

                            समझौते पर रवि मित्तल, आईएएस, कलेक्टर (जशपुर) और रविशंकर, महाप्रबंधक (परियोजना) एनटीपीसी लारा ने जाकिर खान, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। कलेक्टर, जशपुर ने छग के जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए एनटीपीसी लारा की पहल की सराहना की।

          इस समझौते के तहत एनटीपीसी लारा जशपुर जिले में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित अस्पताल के उन्नयन और विस्तार द्वारा उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करने के लिए 35.53 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इस उन्नयन कार्य के पूरा होने के बाद जशपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

                      उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी लारा छत्तीसगढ़ का एक विकासशील बिजली सयंत्र है, जिसकी उत्पादन क्षमता 1600 मेगावाट है। यह स्टेशन द्वारा क्षमता वर्धन की दिशा में कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत 800 मेगावाट क्षमता के 02 और इकाइयों की स्थापना की जा रही है। यह स्टेशन छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उत्पादित बिजली का बड़ा भाग, यानि आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ को दिया जाता है और बाकी बच्चे बिजली को पश्चिमी भारतीय राज्यों को भेजा जाता है।

You may also like

Leave a Comment