एनटीपीसी की क्रिकेट टीम लारा लायनस ने जीता WR-II IRSM क्रिकेट 2025

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एनटीपीसी लारा में गत 16 मार्च से चल रहा WR-II IRSM क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन लारा लायनस का चैम्पियन बनने के साथ हुआ। फाइनल मैच में लारा लायनस ने सीपत स्ट्राइकर को 6 विकेट से धूल चटाते हुए चैंपियनशिप अपने नाम किया।

     पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपत स्ट्राइकर ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 146 रन बनाया था। लारा लायंस की टीम ने 19 ओवरों में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया। बेस्ट ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के लिए लारा लायनस के मनीष चतुर्वेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सीपत स्ट्राइकर के आलोक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। बेहतर खेल भावना से खेलते हुए गाडरवारा वारीयरस ने फेयर प्ले पुरस्कार को अपने नाम किया। मैच में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए लारा लायनस के दीपक सरल को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

                                                  पुरस्कार वितरण समारोह में अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा, श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति, आशुतोष सतपथी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रविशंकर, महाप्रबंधक (परियोजना), श्रीतती अर्चना शंकर, उपाध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति, महावीर सिंह, उप कमांडेंट (सीआईएसएफ) जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और सभी उच्चाधिकारीगण चैम्पियन लारा लायनस एवं सीपत स्ट्राइकरस को विजयी ट्रॉफी एवं उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को अनिल कुमार ने व्यक्तिगत मेडल पहनाया।

You may also like

Leave a Comment