नवीन जिंदल बने तीसरी बार सांसद, जेपीएल परिवार में हर्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

तमनार  (सृजन न्यूज)। जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में जेएसपी समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल के तीसरी बार सासंद बनने पर जेपीएल परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों, उनके परिजन और क्षेत्रवासियों ने नवीन जिंदल के कुरुक्षेत्र से संसद विजयी घोषित होने पर मिठाई बांटकर एवं एक दूसरे को बधाइयाँ देकर अपने खुशी का इजहार किया। सभी ने अपने खुशी और उल्लास को आतिशबाजी व ढोल नगाड़े बजाकर किया है।

          विजयश्री के इस अवसर पर संदीप सांगवान ने नवीन जिंदल को शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ प्रेषित करते कहा कि कठोर परिश्रम व संघर्ष के बाद यह विजयश्री मिली है। मतों के गिनती के दौरान बहुत उतार चढ़ाव चलता रहा और अंततः नवीन जिंदल को विजयश्री प्राप्त हुआ। सबका साथ सबका विकास में विश्वास करने वाले  नवीन जिंदल ने सांसद बनने के पर समस्त कर्मचारियों उनके परिजनों व क्षेत्रवासियों को उनके द्वारा किये सहयोग एवं सानिध्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

             वहीं जेपीएल तमनार के कार्यपालक निदेशक छविनाथ सिंह ने नवीन जिंदल के सांसद निर्वाचित होंने पर उनको बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है, जेएसपी के चेयरमैन प्रेरणास्त्रोत नवीन जिंदल तीसरी बार कुरुक्षेत्र से सांसद बने हैं। विराट प्रतिभा के धनी नवीन जिंदल के सांसद बनने से आम जनमानस एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। लोग समृद्धशाली बनेगें।

           इस अवसर पर जिंदल चिल्ड्रन होम तमनार में कार्यक्रम आयोजित कर नवीन जिंदल के सासंद बनने पर बच्चों द्वारा हर्ष व उल्लास व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment