कबीरधाम में नामदेव समाज को मिली भवन की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

नपा अध्यक्ष कौशिक, अध्यक्ष चंद्रवंशी और अमिताब नामदेव रहे अतिथि

रायपुर (सृजन न्यूज)। कबीरधाम नामदेव समाज को अब खुद का सामाजिक भवन की सौगात मिल गई है। आज भवन का लोकार्पण शुभ मुहूर्त में हुआ। मुख्य अतिथि (नगर पालिका अध्यक्ष) मनहरण कौशिक  एवं अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी (अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल) तथा विशिष्ट अतिथि रहे जिला नामदेव समाज के अध्यक्ष अभिताब नामदेव के द्वारा सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया।

      सर्वप्रथम फीता काटकर प्रवेश के बाद संत शिरोमणि नामदेव महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाते हुए पूजन अर्चन के साथ श्रीफल तोड़कर सामाजिक भवन की चाबी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने भवन के बाहरी व अन्य कार्य को भी करवाने में मदद और पानी की उचित साधन जल्द करवाने का आश्वासन देते हुए सामाजिक बन्धुओं को बधाई दी। वही चंद्रप्रकाश ने बताया डिप्टी सीएम विजय शर्मा का नामदेव समाज के लोगों से विशेष प्रेम है और वे सम्मान भी करते हैं।

         नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने उपमुख्यमंत्री मंत्री विजय शर्मा और लोगों का दिल से आभार जताते हुए समाज के भवन बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों का बहु धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला सचिव कैलाश नामदेव ने बताया कि 11 सितंबर को सामाजिक भवन में भगवान सत्यनारायण पूजन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम होगा, जिसमें उन्हीने सभी से भाग लेने का अनुरोध किया।

                                    कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष विजय नामदेव (विजय कम्प्यूटर एकता चौक) ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। यह जानकारी प्रेस को पिपरिया नगर पंचायत सचिव राजेंद्र नामदेव ने दी।

You may also like

Leave a Comment