स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक लोग लाभान्वित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जिंदल हास्पिटल और पहल सेवा समिति की पहल से बड़े हरदी के शिविर में 1 लाख रुपये का दवा हुआ निःशुल्क वितरित

पुसौर/रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। फोर्टिस ओपी जिंदल हास्पिटल एवं कोड़ातराई पहल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जनमानस को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ हेतु बड़े हरदी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जिंदल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर व विशेषज्ञ की उपस्थिति में लोगों का उपचार के उपरांत दवा वितरण भी किया गया।

        यह शिविर पूर्व मंडल अध्यक्ष और पहल सेवा समिति कोड़ातराई के अध्यक्ष सत्येद्र सिंह ठाकुर के इच्छानुसार वर्तमान पहल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पटेल सचिव, अनिल कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष विष्णु देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्ता ओंकार पटेल, राजा ठाकुर, रामपुकार सिंह, जय चौधरी के द्वारा ग्राम बड़े हरदी मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 से अधिक मरीजों को निःशुल्क चेक व लाखों रुपये का दवा वितरण किया गया।

                इस शिविर मे डॉ. शिवकुमार पाढ़ी (नस और मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ) डाॅ. भारती सोय (वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डाॅ. मंदीप सिंह टुटेजा (छाती एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ), डाॅ. आशीष यादव (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मानवीय मूल्य प्रतिस्थापित करते हुये ग्राम बड़े हरदी के लोगों की तरफ से मरीजों को चाय पिलाई गई तो अतिथियों को खाना खिलाया गया।

                                           ग्रामवासी बड़े हरदी, सरपंच सुधांशु साहू, उपसरपंच मनोज गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता दयानंद गुप्ता, पूर्व सरपंच दयानंद पंडा, श्रवण कुमार साव, महेश साव, मुक्तेश्वेर पंडा, प्रशांत पंडा, चैन सिंह पटेल एवं आसपास के मितानिन व युवा वर्ग का योगदान रहा। ग्राम पंचायत बड़े हरदी के वरिष्ठ सरपंच व बाशिंदों द्वारा पहल समिति कोड़ातराई को इस प्रकार जनहित में किये गये कार्यों के प्रति विशेष धन्यवाद दिया गया।

You may also like

Leave a Comment