Home रायगढ़ न्यूज नारायण चंदेल और भाजपा नेताओं ने दिवंगत हरिराम अग्रवाल को किया नमन

नारायण चंदेल और भाजपा नेताओं ने दिवंगत हरिराम अग्रवाल को किया नमन

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिताश्री हरिराम अग्रवाल का स्वर्गवास के पश्चात उनके निवास स्थान चैतन्य नगर कॉलोनी में मुलाकात और शोक संवेदना प्रकट करने जांजगीर-चांपा के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे।

      श्री चंदेल ने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता स्वर्गीय हरिराम अग्रवाल के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। नारायण चंदेल के साथ के साथ गुरूपाल सिंघ भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्राही, सुभाष पांडेय, श्रीकांत सोमावार, विकास केडिया, मनीष गांधी, एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे, कमल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक पहुंचे थे। रायगढ़ के गणमान्य नागरिक, ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ता भी पूर्व विधायक विजय अग्रवाल से भेंट करने पहुंचे थे।

            इनमें प्रमुख रूप से अरुणधर दीवान, सतीश बेहरा, प्रेम मिश्रा, पुकराम श्रीवास, सुनील थवाईत, चूड़ामणि नामदेव,अरुण अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील मोदी, पत्रकार विजय केडिया, महापौर जानकी काटजू, अनिल शुक्ला, शाखा यादव, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम रायगढ़ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रांजल तामस्कर, राहुल अग्रवाल, जागेश्वर सिंह, प्रतीक तिवारी, सौजन्य तामस्कर, चैतन्य नगर कॉलोनी सोसायटी के सदस्यों, पश्चिम मंडल ग्रामीण खरसिया क्षेत्र से महेश साहू, अजय अग्रवाल, लोचन पटेल, ईश्वर पटेल, लाभोराम साहू, वाल्मीकि चौहान, बासु पटेल, राजेंद्र डनसेना , कैलाश निषाद, कमलेश डनसेना, कैलाश चौहान, नूतन पटेल, गायत्री परिवार पुसौर के सदस्यों में पंडित गुणनिधि सतपथी, अवधूत साव, दधीवामन साव, विनय कुमार शर्मा, कुंजराम प्रधान ने स्वर्गीय हरिराम अग्रवाल की आत्मा की शांति हेतु मंत्रोचार कर प्रार्थना की।

You may also like