मनीषा त्रिपाठी ने जन्मदिन की खुशियां शालेय परिवार संग न्यौता भोज देकर मनाई

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। यूं कहिए एक उम्दा सोच, अपनों के बीच साझा कर पाई गई खुशियां जेहन में अमिट धरोहर बन जाती हैं। ऐसे ही अपने जन्मदिन को बहुमुखी प्रतिभा की धनी, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठिका शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़) ने बहुत ही शानदार न्यौताभोज का आयोजन विद्यालय में रखा। विद्यार्थियों, शाला प्रबंधन समिति के गणमान्य सदस्यों, शालेय परिवार के साथ मनाया।

           मिष्ठान रसगुल्ला, पुलाव, पुड़ी, छोले की सब्जी, खीर का लुत्फ उठाया गया। स्वयं अपनी खुशियां अपने विद्यार्थियों में तलाशती, उनके मनोभावों को बखूबी से समझती, अपनी सक्रिय क्रियाशीलता, उत्कृष्ट विचारों से सहेजती हैं। कर्मभूमि विद्यालय जहां शासकीय सेवक होने के साथ सामाजिक सरोकार को चरितार्थ करती मीमांसा सचमुच में अनुकरणीय है। एक ओर जहां वसुधैव कुटुंबकम् की भावना परिलक्षित होती है तो दूसरी ओर आत्मिक आनंद की सुखद अनुभूति होती है।

सदैव सतत् सेवा भाव, कर्म ही पूजा इस मूलमंत्र को शिरोधार्य कर आगे बढ़ती हैं। बचपन से ही अपने जन्मदिवस को आशा निकेतन, वृद्धाश्रम, चक्रधर बाल सदन जाकर मिष्ठान्न, फल, ब्रेड, बिस्किट वितरित कर मनाते आ रही हैं। कुछ नया करने का जुनून हमेशा अपने फितरत में रखती हैं। प्रतिवर्ष जन्मदिन पर एक निर्धन बच्चे की फीस, शैक्षणिक सामग्री का सारा खर्च वहन करती हैं। विगत 15 वर्षों से यह पुनीत कार्य करती आ रही हैं। विद्यार्थियों,शालेय परिवार द्वारा जन्मदिन की बधाईयां पाकर भाव विभोर होकर, अपने दायित्वों की ओर कटिबद्ध हैं।

You may also like

Leave a Comment