Home राजनीतिक मेनका सिंह मिश्रा को सामाजिक कानून के आधार पर नहीं लड़ना चाहिए चुनाव – अरविंद नेताम

मेनका सिंह मिश्रा को सामाजिक कानून के आधार पर नहीं लड़ना चाहिए चुनाव – अरविंद नेताम

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। हमर राज पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रायगढ़ लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी मेनका सिंह मिश्रा को तो सामाजिक कानून के हिसाब से चुनाव लड़ना ही नहीं चाहिए, क्योंकि कोर्ट में टेस्ट हुआ नहीं है।

             रायगढ़ के होटल साई श्रद्धा होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे अरविंद नेताम ने कहा कि लम्बे समय बाद रायगढ़ आने का मौका मिला। विस में 40 सीट से लड़ने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हमने आदिवासियों के संवैधानिक और कानूनी मांग के लिए आंदोलन किया। किसी ने विचार नहीं किया। आदिवासियों के वोट से ही सरकार बनती है, पर हम पिछड़े रहे। हमने आंदोलन किया, भूख हड़ताल किया लेकिन कुछ नहीं हुआ तो प्रदेश भर के प्रमुखों के साथ हमर राज पार्टी बनाकर राजनीति में उतरे।

         उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव में हमारी पार्टी को कोई ब्राम्हण प्रत्याशी नहीं मिला, फिर भी लड़े। संवैधानिक, अस्तित्व की लड़ाई लड़ने चुनाव में उतरे। भविष्य में कोई भी सरकार हो, हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो लड़ाई जारी रहेगी। पेसा कानून 1996 में बना जो आदिवासी हित के लिए बेहतर था। भूपेश सरकार ने इसकी ताकत को खत्म किया, यह दुर्भाग्य का विषय है। अल्बर्ट मिंज रायगढ़ से प्रत्याशी हैं उन्हें जनता वोट देकर तीसरे मोर्चे को सेवा का मौका दें।

उन्होंने यह भी कहा कि मेनका सिंह मिश्रा रिजर्व सीट से लड़ सकती है क्या। हमारे सामाजिक कानून के हिसाब से मेनका को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए क्योंकि न्यायालय में टेस्ट नहीं हुआ है। ऐसा मामला पूरे देश मे किसी न्यायालय में नहीं गया। सारंगढ़ परिवार मेरे गोत्र के हैं। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी सामाजिक कानून तो सरकार के कानून से ज्यादा मजबूत है। छग रियासतों का प्रदेश है। सक्ती, खैरागढ़, कवर्धा गोंड साम्राज्य रहा पर वहां के रियासत परिवार को गोंड समाज से बहिष्कृत किया, इसलिए आज वे आदिवासी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा जमाने के पहले और अभी के पार्टी में जमीन आसमान का अंतर है। वर्तमान में हमर राज पार्टी 8 सीट से लड़ रही है। 23 सूत्रीय मांग के लिए 23 साल संघर्ष किया हमने।

                          इस मौके पर हर राज पार्टी प्रत्याशी अल्बर्ट मिंज, बीआर नागेश सहित हमर राज पार्टी के अन्य लोग उपस्थित थे।

You may also like