जयंती पर याद किए गए मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परसराम भारद्वाज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में अविभाजित मध्यप्रदेश में बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व सम्हालने वाले और 6 बार सारंगढ़ लोकसभा से सांसद रहे स्वर्गीय परसराम भारद्वाज की जयंती आज गरिमामयी वातावरण में मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पदाधिकारियों के साथ उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं, कांग्रेस जनों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

              जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि परसराम भारद्वाज 1980 से 1999 तक लगातार सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे। संयुक्त मध्यप्रदेश में वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। स्पोर्ट्स टीचर के रूप शासकीय सेवा से अपना करियर शुरू करने वाले भारद्वाज स्व. विद्याचरण शुक्ल और स्व. शिव प्रसाद शर्मा के कहने पर राजनीति में आए। अतिमहत्वपूर्ण पदों में उन्होंने अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्ण निर्वहन किया था।

        वहीं स्व. परसराम भारद्वाज के नजदीक रहे संतोष राय ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए कार्य कांग्रेस के प्रति उनका समर्पण व निष्ठा अविस्मरणीय रहेगी। वे 6 बार लगातार सारंगढ़ संसदीय सीट से चुनाव जीते। दिवंगत भारद्वाज संसद में लोकसभा की अनुसूचित जाति जनजाति समिति के अध्यक्ष रहे और हिंदी राष्ट्रभाषा समिति के सदस्य व कोल इंडिया के सदस्य भी रहे। उन्होंने अपने सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था।

                                              कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, प्रदेश प्रवक़्ता हरेराम तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष राय, पूर्व एल्डरमेन नारायण घोरे, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, संतोष चौहान गुरुजी, आशीष शर्मा, विनोद कपूर, वीनू बेगम, उसत भट्ट, गणेश घोरे, लक्ष्मण महिलाने, टीकम चौहान,आकाश केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment