Home रायगढ़ न्यूज कोलता समाज ने कोलता दिवस में दिया सद्भावना का संदेश

कोलता समाज ने कोलता दिवस में दिया सद्भावना का संदेश

by SUNIL NAMDEO EDITOR

रायगढ़। कोलता समाज के विकासोन्मुखी 5 सूत्रीय कार्यक्रम यथा संगठन सूत्र एक अभिवादन जयरामचंडी ,जागृति सूत्र एक प्रतीक झंडा ,संकल्पसूत्र एकदीवस कोलता दिवस ,संपर्क सूत्र एक पत्रिका रामचंडी संदेश, प्रगति सूत्र एक संगठन में से संकल्प सूत्र एक दिवस कोलता दिवस विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया।

                                           रायगढ़ में केलो नदी के तट पर स्थित कोलता समाज समुदाय भवन में शहरी शाखा स्तर पर मनाया गया जिसमे पुरूषों के अलावा महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही। रानेश्वर रामचंडी देवी की पूजा-अर्चना के बाद सामाजिक चर्चा परिचर्चा के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यकर्म की समाप्ति की गई।

                                          कार्यक्रम में कोलता समाज के विष्णु सेवक गुप्ता, परंचराम प्रधान,प्रभात प्रधान, रासबिहारी खम्हारी, पंचानन गुप्ता, जादव गुप्ता, नरेंद्र प्रधान, गिरजाशंकर गुप्ता,प्रेम सुमन प्रधान,रमेश गुप्ता ,स्मिता प्रधान, सुभाषिनी गुप्ता, बासंती गुप्ता, मंजुलता गुप्ता प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

You may also like