88 पाव शराब रखना महिला को पड़ा महंगा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल कोतवाली पुलिस द्वारा ढिमरापुर चौक पर अवैध शराब बेच रही महिला को पकड़ा गया है ।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबीर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक पर एक चाय ठेले के पीछे एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब रखे हुए है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के हमराह स्टाफ भेज कर कार्यवाही करने निर्देशित किया मौके पर कोतवाली पुलिस द्वारा अफसाना परवीन पति मोहम्मद हाफिज उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर चौक, थाना कोतवाली रायगढ़ नाम की महिला से उसके चाय ठेले के पीछे अवैध बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ पकड़ी गई। आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन, 40 पाव गोवा अंग्रेजी शराब और 3 पाव देशी मसाला प्लेन शराब कुल 88 पाव देशीअंग्रेजी शराब मात्रा 16.200 लीटर जुमला कीमती 8,550 रुपए का जप्त किया गया है। महिला के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्यवाही की गई है।

शराब रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, महिला प्रधान आरक्षक अरुण चौरसिया, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओगरे और बनारसी सिदार शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment