कार्तिकेया ने अफसरों को दिलाई ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शपथ

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज समय-सीमा की बैठक में सभी जिला अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि तिरंगा फहराकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करते हुए भारत के विकास और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे।

             उल्लेखनीय है कि 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को स्वतंत्रता की भावना से जोडऩा और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। तिरंगा न केवल एक राष्ट्रीय ध्वज है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक भी है। जब हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा, तो यह देश की एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा। सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया गया है।

                              इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment