इनर व्हील क्लब ऑफ सेन्ट्रल ने पंजरी प्लांट स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नौनिहालों ने बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों का मोहा मन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेन्ट्रल ने शासकीय प्राथमिक शाला पंजरी प्लान्ट, रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। 

                    गरिमामय वातावरण में महात्मा गांधी की तस्वीर में माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। मौके पर बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें ड्राइंग कॉम्पीटशन, नृत्य, गीत एवं गायन स्पर्धा में बच्चों ने उत्साहित होकर भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी जीते। ड्राइंग कॉम्पीटशन में शिवम, मानसी एवं सूर्या शामिल रहे। गायन में रूपानी, सुमन, नृत्य में कशिश, दीक्षा, अंकुश एवं उमंग शामिल हुए।

                 इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति देवांगन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार, बिस्किट, चाकलेट आदि देकर उत्साह बढ़ाया गया।

                कार्यक्रम को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेन्ट्रल की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति देवांगन, सचिव राखी देवांगन, पिंकी और क्लब के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment