रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विगत 28 अप्रैल को प्रगतिशील यादव महासंघ रायगढ़ यूनिट की बैठक हीरालाल यादव (डायरेक्टर आर्यन वर्ल्ड स्कूल खैरपुर) के विद्यालय सभा कक्ष में सायं 5 बजे आयोजित की गई। बैठक में इंजीनियर एसडी यादव, शिवकुमार यादव (सीएमओ), अधिवक्ता एमडी यादव, गोरखनाथ यादव और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वासुदेव यादव विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में अधिवक्ता विजय कुमार यादव, जयकिशन यादव, रवीन्द्र कुमार यादव, रामेश्वर यादव, दिनेश कुमार राय, सुशील यादव, विजय कुमार यादव, धुरन्धर यादव, बीरबल यादव, रजनीश यादव, रूपम यादव, हीरालाल यादव, जोगेंद्र यादव, ब्रजेश यादव उमेश यादव, अनिल कुमार यादव, दिनेश यादव, सुबा यादव, श्रीमती आशा रानी यादव, श्रीमती सरिता यादव, श्रीमती एकता यादव, श्रीमती सरस्वती यादव नारी शक्ति के रूप में उपस्थित रहीं।
बैठक की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की आरती के साथ हुई। बैठक में प्रगतिशील यादव समाज में प्रगतिशील विचारधारा रखने वाले नए सदस्यों को जोड़ने के साथ सबके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करने के साथ ही साथ नए सदस्यों को डोर टू डोर अप्रोच के माध्यम से प्रगतिशील विचारधारा को यादव समाज में वृहद स्तर तक जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। समाज के उत्थान हेतु कई बातों पर चर्चा की गई, साथ ही साथ समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने की बात कही गई। इसी तारतम्य में आजीवन सदस्य राजानंद यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।
मंच संचालन केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ के शिक्षक रविन्द्र कुमार यादव और धन्यवाद ज्ञापन जयकिशान यादव ने किया। अंत में जय माधव जय यादव के जयघोष के साथ बैठक का समापन किया गया ।




