30 जगह पौधे रोपकर हरित रायगढ़ मुहिम की हुई शुरुआत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के विशेष सहयोग से 5 जून को पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के हरित रायगढ़ अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हुआ। इसके अंतर्गत नगर के सभी 48 वार्डों में प्रकृति सेवको को नियुक्त कर बड़े पौधों का वितरण किया गया था। ऐसे में 30 से अधिक स्थानों पर बड़े पौधरोपण किया गया।

            पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के द्वारा 3P मॉडल के तहत एक वृहद पर्यावरण संरक्षण अभियान लिया गया है। इसके अंतर्गत पेड़,प्लास्टिक,पानी को मुख्य रूप से केंद्रित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और नगर स्वच्छता को लेकर एक जन आंदोलन चलाया जाना है, शीर्षकमेरा नगर मेरी जिम्मेदारी। इस अभियान में समाजसेवी संगठन रामदास द्रौपदी फाउंडेशन का विशेष सहयोग है।

           कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ विभाग प्रमुख दिलीप मोडक, अभियान संयोजक जे.पी. दुबे, अभियान संयोजिका श्रीमती स्नेहा तिवारी दास, अभियान सहसंयोजक विमल महंत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी एवं अभियान टोली के सदस्यों की उपस्थिति रही। यह  जानकारी अभियान प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट ने दी।

You may also like

Leave a Comment