निकला था गांजा खपाने, मरीन ड्राइव में बाइक समेत पकड़ाया

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के मरीन ड्राइव पर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने रेड कर पकड़ा है। यही नहीं, वर्दीधारियों ने आरोपी से 1 किलो गांजा और अपाचे बाइक भी बरामद किया है।

                एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सिटी एसपी आकाश शुक्ला द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने पर्यवेक्षण थाने के थाना प्रभारीगण एवं स्टाफ को ब्रीफ कर मुखबीर लगाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में कल शाम टीआई कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि शनि मंदिर रोड मरीन ड्राइव पंप हाउस के पास एक युवक थैले में गांजा लेकर बिक्री करने ग्राहक की तलाश में अपाचे मोटर सायकल के साथ खड़ा है। तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया।

           संदिग्ध युवक ने अपना नाम संदीप चौहान पिता इतवार लाल चौहान (29 साल) निवासी नेतनागर थाना जूटमिल का रहने वाला बताया। युवक के पास प्लास्टिक थैला अंदर पन्नी में मादक पदार्थ गांजा करीब 1 किलो 62 ग्राम पाया गया। आरोपी ने पूछताछ में बिक्री के लिये ग्राहक का इंतजार करना बताया। आरोपी से विधिवत 1 किलो गांजा कीमती ₹10,000 और अपाचे लाल रंग मोटर सायकल CG 13 – AJ- 5951 कीमती ₹70,000 रुपए का जप्त किया गया है। थाना कोतवाली में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

                    नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर गांजा रेड की कार्यवाही में टीआई सुखनंदन पटेल, एएसआई गौतम ठाकुर, हेड कांस्टेबल हेमंत पात्रे, श्रीराम साहू, कांस्टेबल संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी, गणेश सिंह पैंकरा, जगदेव मरकाम शामिल थे ।

You may also like

Leave a Comment