शराब के लिए रुपए नहीं देने पर ट्रांसपोर्ट कर्मी से दबंगई, आदतन बदमाश गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शराब के लिए पैसे की डिमांड पूरी नहीं होने पर ट्रांसपोर्ट कर्मचारी को दबंगई दिखाना आदतन बदमाश को भारी पड़ा। घरघोड़ा पुलिस ने ट्रांसपोर्टकर्मी की फरियाद पर आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है।

                    रिपोर्टकर्ता तेजेश्वर राव पिता अप्पा राव (47 साल) निवासी कटंगडीह द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज करा कि एस.के.एल. ट्रांसपोर्ट कंपनी में फील्ड सुपरवायजर के पद पर कार्य करता है। कल 26 जुलाई की रात लगभग 8.30 बजे घरघोड़ा भवानी कम्प्यूटर के सामने स्थित कपड़ा प्रेस करने वाले की दुकान पर बोलेरो वाहन से कपड़ा लेने या था। उसी समय कपिल पटनायक निवासी घरघोड़ा बोलेरो वाहन के पास आया और शराब पीने के लिए 1,000 रूपए मांगने लगा

                                   उसे रूपये देने से मना किया तो कपिल पटनायक जबरन झगडा विवाद कर गाली गलौज करते हुए हाथ में पहने पंजे से मारपीट किया। आरोपित कपिल पटनायक के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में धारा  296, 351(3), 115(2), 119(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपित कपिल पटनायक पूर्व में थाना घरघोड़ा में दर्ज हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट के प्रकरण का आरोपी रहा है और घरघोड़ा पुलिस आरोपित पर प्राप्त शिकायत पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

                        आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी अमित तिवारी व स्टाफ द्वारा दबिश देकर आरोपी कपिल पटनायक पिता स्व. सुभाष पटनायक (24 वर्ष) सा. ब्लाक कालोनी घरघोड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

You may also like

Leave a Comment